नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको Uttar Pradesh Kaushal Vikas Yojana: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, UPSDM – UP Skill Development Mission के बारे में बिस्तृत जानकारी देने वाले हैं, इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें।
कौशल विकास मिशन ने उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। पिछले 8 सालों में 14 लाख से अधिक युवक एवं युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिनमें से 5.65 लाख से अधिक युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने हैं।

Uttar Pradesh Kaushal Vikas Yojana – UPSDM – UP Skill Development Mission
| योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन। |
| आरंभ वर्ष | 2013. |
| लाभ | युवाओ को निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण देना। |
| लाभार्थी | 14 से 35 आयुवर्ग के स्थनीय युवा। |
| नोडल विभाग | व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश। |
| आवेदन का तरीका | उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से, सीएससी केंद्र, पैनल में शामिल प्रशिक्षण केंद्र, डी.पी.एम.यू ऑफिस से स्वीकार किये जाएँगे। |
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के बारे मे
- उत्तर प्रदेश में लाखो ऐसे लाखो काबिल युवा है, जिनके पास रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण न होने के फलस्वरूप उन्हें रोजगार नहीं मिल पाता।
- इसी को मद्देनजर रखते हुए, प्रदेश सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए “उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन” की शुरुआत की है।
- इस मिशन के अंतर्गत, राज्य सरकार प्रदेश के इन बेरोजगार युवाओ को रोजगार के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण देगी।
- आज के समय में बढ़ती बेरोजगारी का मुख्य अभाव युवा में रोजगार से सम्बंधित ज्ञान और प्रशिक्षण की कमी को माना जाता है।
- वही कई युवा इसलिए भी बेरोजगार है जो किसी कारणवश अपनी पढाई को बीच में ही छोड़ देते है, जिस वजह से उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो पाते।
- प्रदेश सरकार द्वारा यह प्रशिक्षण लाभार्थी को बिलकुल निशुल्क दिया जाएगा।
- जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कुल 8669 प्रशिक्षण केंद्र खोले है, जहाँ 39 सेक्टर से सम्बंधित 1385 कोर्सेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- मुख्यता ये प्रशिक्षण इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर, ऑटोमोटिव, एग्रीकल्चर, अपेरिल मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट्स, कंस्ट्रक्शन,ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, पॉवर, रिटेल,लोजिस्टिक, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, ग्रीनजॉब, टेलिकॉम आदि सेक्टर्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
- प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को वेतनपरक रोजगार अथवा स्वरोजगार के लिए प्रेरित करके इस योग्य बनाना कि वे राष्ट्र के आर्थिक विकास में सहयोग दे सकें।
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के लिए केवल वही युवा पात्र होंगे जिनकी आयु 14 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होगी।
- इसके लिए प्रशिक्षणार्थी को कम से कम 80% की उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
- इस मिशन के तहत 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक और 30 प्रतिशत महिला लाभार्थी का चयन किया जाऐगा।
- वही इन युवा की न्यूनतम योग्यता 5वी पास या फिर उससे अधिक की पढाई बीच में छोड़ चुके हो।
- योजना लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश सरकार लाखो युवाओ को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्रदान करवा चुकी है।
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से, सीएससी केंद्र, अथवा प्रशिक्षण केंद्र से करवा सकते है।
- यह ध्यान रहे की प्रशिक्षण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
- प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियो को वर्दी के 2 सेट और पुस्तक भी वितरण किया जाएगा।
- प्रशिक्षणार्थियो का मूल्यांकन उनकी उपस्तिथि के अनुसार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आवेदन के लिए लाभार्थी को प्रमुख दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनकी सूची कुछ इस प्रकार है…
- शैक्षिक प्रमाण पत्र।
- बीपीएल कार्ड नंबर।
- आय प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- निर्माण श्रमिक पंजीकरण संख्या।
- मोबाइल नंबर।
- जाती प्रमाण पत्र।
- बेरोजगारी भत्ता पंजीकरण संख्या।
- बैंक खाता विवरण।
- फोटो।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- पाठ्यकर्म के तहत युवाओ को अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान भी दिया जाएगा।
- प्रशिक्षार्थियों को उनके मूल्यांकन के पश्चात मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्रमाणपत्र उपलबध कराया जाएगा।
- योजना के तहत युवाओ को रोजगार सम्बंधित कोर्सेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- कोर्सेज का चयन उम्मीदवार अपनी रूचि अनुसार खुद से कर सकते है।
- प्रमाणपत्र जारी होने के पश्चात प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के अवसर और उनसे जुड़ने हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना का लाभ पाने की पात्रता
- आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच।
- उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
- उन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त जो आगे की शिक्षा नहीं ले रहे हैं और अपने कौशल में सुधार करना चाहते हैं।
UPSDM आवेदन की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आवेदन चार माध्यमों से स्वीकार किये जाएँगे, आधिकारिक वेबसाइट से, सीएससी केंद्र से, पैनल में शामिल प्रशिक्षण केंद्र से, और मिशन के जिला स्तरीय डी.पी.एम.यू ऑफिस से कर सकते है।
डी.पी.एम.यू ऑफिस से
- लाभार्थी, मिशन के तहत आने वाले जिला स्तरीय डी.पी.एम.यू ऑफिस से भी अपना पंजीकरण कर सकते है, जिसकी संभावित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –
- इसके लिए आवेदक को पंजीकरण से सम्बंधित जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
- आवेदन जमा होने के पश्चात इसकी पुष्टि आपको एसएमएस और ईमेल द्वारा प्रदान की जाएगी।
- सर्वप्रथम, लाभार्थी अपने सम्बंधित जिले के डी.पी.एम.यू ऑफिस में जाना होगा।
- वह मौजूद कर्मचारी इस मिशन के तहत आपका आवेदन फॉर्म जमा करेंगे।
- और अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला स्तरीय कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है।
सीएससी केंद्र से
- इसके लिए आवेदक को अपने नजदीकी सी.एस.सी केंद्र में जाना होगा।
- केंद्र में वीएलई से संपर्क साधने के पश्चात उनके द्वारा आपका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
- इसके लिए आपको अपने सम्पूर्ण दस्तावेज फॉर्म भरते समय उपलब्ध करवाने होंगे।
- वीएलई द्वारा भरी गई प्रविष्टियों को जाँचने के पश्चात आपका आवेदन प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
- आवेदन के सफलतापूर्वक भरे जाने की जानकारी आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी।
ऑनलाइन माध्यम से
- पात्र लाभार्थी सबसे पहले उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँगे।
- मुख्य पेज पर लाभार्थी को “आवेदक पंजीकरण” के लिंक का चुनाव करना होगा।
- चुनाव पश्चात उनके समक्ष पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के पश्चात आपकी द्वारा जमा की वरीयता और उस कोर्स में उपलब्ध सीट के अनुसार आपका चुनाव होगा।
- पंजीकरण करने के बाद आपको पंजीकरण का विवरण आपको एसएमएस द्वारा प्राप्त होगा।
- पंजीकरण के बाद आपको अन्य सम्बंधित जानकारी, बैंक विवरण, निवास स्थान और प्रशिक्षण का वरीयता अनुसार चुनार करना होगा।
- इसकी जानकारी आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
You May Also Like❤️👇
पैनल में शामिल प्रशिक्षण केंद से
- इसके लिए आवेदक आपने नजदीकी प्रशिक्षण पैनल केंद्र में संपर्क करना होगा।
- पंजीकरण के लिए आपसे आवेदन सम्बंधित जानकारी और दस्तावेजों मांगे जाएंगे, जिन्हे आपको केंद्र को प्रस्तुत करना होगा।
- पंजीकरण और आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसकी जानकारी आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
- प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आपका पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से उनके स्वयं के लॉगिन के माध्यम से किया जाएगा।
FAQs
Q. UPSDM क्या है?
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश के नागरिकों के प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए है।
Q. UPSDM प्रशिक्षण केंद्र सूची कैसे देखें।
प्रशिक्षण केन्द्रों की सूची UPSDM की वेबसाइट पर उपलब्ध है |
Q. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन क्या है?
इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और रोजगार के अवसर प्रदान किये जाते हैं।
Q. उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना का लाभ किस आयु वर्ग के लिए है?
इस योजना का लाभ 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा उठा सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों हम आशा करते की आपको Uttar Pradesh Kaushal Vikas Yojana: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, UPSDM – UP Skill Development Mission के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।
युवाओं को रोजगार दिलाने में उद्योगों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए कौशल विकास मिशन ने फ्लेक्सी ट्रेनिंग पार्टनर्स योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत अब तक 33 औद्योगिक इकाइयों को अनुबंधित किया गया है। मिशन का लक्ष्य है कि प्रत्येक जनपद से 5 नई इकाइयों को जोड़कर उद्योगों की संख्या को और बढ़ाया जाए। हाल ही में इस दिशा में 11 नई इकाइयों के साथ अनुबंध किए गए हैं।
अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई शिकायत या सुझाव है तो आप कमेन्ट के माध्यम से हमें बता सकते हैं, इस पोस्ट को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद जय हिन्द।