Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026 | आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती योग्यता, परीक्षा तिथि और ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026, आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती योग्यता, परीक्षा तिथि और ऑनलाइन आवेदन के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं। RSSB ने राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 की अधिसूचना 12 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10644 पदों की रिक्क्तियाँ हैं।

राजस्थान क्लर्क भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को राजस्थान एलडीसी ऑनलाइन आवेदन 2026 का आवेदन करने से पहले इस लेख में दी गई पूरी जानकारी को एक बार अवश्य पढ़ लेना चाहिए। इस पोस्ट में हमने RSSB Clerk Grade II Recruitment 2026 से सम्बंधित सभी जानकारी आपके साथ साझा की है।

Rajasthan RSSB Clerk Recruitment

आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती का संक्षिप्त अवलोकन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कनिष्ठ सहायक और एलडीसी भर्ती 2026 से संबंधित सभी विवरण आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया है। जारी रिक्तियों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में समझने के लिए आप नीचे दी गई तालिका को देख सकते हैं।

संस्था का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पदों की संख्या10644 पद
पद का नामएलडीसी (क्लर्क) / जूनियर असिस्टेंट
विज्ञापन संख्या04/2026
आवेदन की अंतिम तिथि13/02/2026
नौकरी का स्थानराजस्थान
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026: पदों का विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड-II / जूनियर असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए LDC bharti 2026 आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें कुल 10,644 पदों पर भर्ती की जाएगी। 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं ।

इसकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 तक के अनुसार की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार RSSB आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं जिसका विवरण हमने नीचे तालिका सूची में बताया है।

विभाग का नामपद का नामकुल पद
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थानलिपिक ग्रेड II84
प्रशासनिक सुधार विभाग राजस्थान के अधीनस्थ (विभाग/कार्यालय)कनिष्ठ सहायक9806
कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति)कनिष्ठ सहायक600
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्डकनिष्ठ सहायक98
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्डकनिष्ठ सहायक50
राजस्थान लोक सेवा आयोगलिपिक ग्रेड II06
कुल10644

राजस्थान LDC भर्ती 2026 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे दी गई तालिका में हमने आरएसएसबी क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे बताया है:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि15 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि13 फरवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि05-06 जुलाई 2026 (संभावित)
प्रवेश पत्रपरीक्षा से पहले
परिणाम तिथि जल्द ही अपडेट किया जाएगा

कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा

राजस्थान प्रदेश सरकार के सरकारी विभागों में क्लर्क पदों के लिए निर्धारित आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। जिसकी न्यूनतम और अधिकतम आयु के विवरण नीचे तालिका में दिया है।

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु में छूटनियमानुसार

आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए पात्रता मानदंड का विवरण

rajasthan clerk bharti 2026 के लिए राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट पदों हेतु Rajasthan LDC Eligibility 2026 निर्धारित किया है। पात्रता मानदंड के अंतर्गत अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं पास) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी भाषा का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना चाहिए, कंप्यूटर योग्यता इस भर्ती का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें आयु सीमा और आरक्षण के अनुसार मिलने वाली छूट को आवेदन से पहले अवश्य जान लेना चाहिए।

योग्यता मानदंडविवरण
शैक्षिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं पास)
कंप्यूटर योग्यताO/A/B/C लेवल (DOEACC/NIELIT), COPA / DPCS, RSCIT या समकक्ष (जैसे कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं)
भाषा ज्ञानदेवनागरी हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान एवं राजस्थान संस्कृति की समझ
आयु सीमा (01/01/2027 को)न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष
आयु में छूट (आरक्षित वर्ग)SC/ST/OBC/MBC/EBC (राजस्थान निवासी) एवं सामान्य महिला: +5 वर्ष
महिला उम्मीदवार (SC/ST/OBC)+10 वर्ष
पूर्व सैनिक+15 वर्ष
दिव्यांग (PWD)+6 वर्ष (अतिरिक्त)
विभागीय विशेष छूटकुछ विभागों में +1 वर्ष, कुछ में पूर्व भर्ती न होने पर +3 वर्ष

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 का वेतन

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित होने वाले क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें, राजस्थान प्रदेश सरकार द्वारा सातवां वेतनमान के आधार पर वेतन एवं भत्ता दिया जायेगा।

वेतनमान5,200 – 20,200 /- रुपया महीना
मकान किराया भत्तानियमानुसार
महंगाई भत्तानियमानुसार

राजस्थान LDC भर्ती का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: How to Apply for Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026

RSSB LDC Vacancy के आवेदन फॉर्म के लिए आप नीचे दिए चरणों का पालन कर rajasthan clerk bharti परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए अप्लाई ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने एक नया पेज https://sso.rajasthan.gov.in/ खुलेगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प होगा, नए उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद लॉग इन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आप रिक्रूटमेंट पोर्टल पर LDC Junior assistant Vacancy 2026 पर जाएं।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी सभी जरुरी डिटेल्स भरें।
  • अब अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे- फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट स्कैन कर के अपलोड करें।
  • ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करें और एक बार दोबारा जांच जरूर कर लें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करने के बाद, आप भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी अपने प्रिंट कर के रख लें।

आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

अब हम आपको RSSB द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित Important documents के बारे में बताने वाले हैं जिसकी सूची हमने नीचे दी है:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार पंजीयन
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • पता प्रमाण
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • अन्य जरुरी दस्तावेज़

आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

ओबीसी600 /-
सामान्य400 /-
एससी400 /-
एससी400 /-
ईडब्ल्यूएस400 /-
भुगतान की तरीकानेट बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड

राजस्थान कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 सिलेबस

Rajasthan LDC recruitment 2026 के अंतर्गत क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट पदों पर चयन के लिए RSSB द्वारा परीक्षा की पाठ्यक्रम निर्धारित की गई है और परीक्षा Syllabus को दो चरणों में बांटा गया है। इसके पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों के गणितीय क्षमता, सामान्य ज्ञान, भाषा ज्ञान और तार्किक समझ की परीक्षा होती है।

इसके दूसरे चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जिसमे टाइपिंग और दक्षता परीक्षण के माध्यम से उम्मीदवारों की क्षमता की जाँच की जाती है। राजस्थान LDC भर्ती 2026 Syllabus और परीक्षा पैटर्न की सही समझ से उम्मीदवार अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और बेहतर बना सकते हैं।

चरणप्रश्नपत्र / परीक्षणविषय
फेज-Iप्रश्नपत्र-1सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं गणित
फेज-Iप्रश्नपत्र-2सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी
फेज-IIटाइपिंग टेस्ट (हिंदी)गति परीक्षण
फेज-IIटाइपिंग टेस्ट (हिंदी)दक्षता परीक्षण
फेज-IIटाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी)गति परीक्षण
फेज-IIटाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी)दक्षता परीक्षण
विशेष प्रावधाननिःशक्त अभ्यर्थीफेज-I में प्राप्त औसत अंक प्रदान किए जाएंगे

आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न 2026

जैसा की हमने आपको ऊपर पहले ही बताया है की आरएसएसबी क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा दो फेज में होगी, इसमें पहला प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान,दैनिक विज्ञान और गणित विषय का तथा दूसरा RSSB LDC प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के लिए होगा। दोनों प्रश्न पत्र 100 अंक के होंगे और परीक्षा का समय 3 घंटे की होगी। वहीं फेज 2 में उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट होगा।

Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026 Important links

होम पेजClick here
Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026 आवेदन लिंकClick here
आरएसएसबी क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट भर्ती आधिकारिक अधिसूचनाClick here
आरएसएसबी आधिकारिकClick here

Also Read👇

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment

Rajasthan Anganwadi Bharti

FAQs

Q. RSMSSB कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

उम्मीदवारों को RSSB Clerk Grade परीक्षा की तैयारी के लिए जरुरी नोट्स बनाना चाहिए, समाचार पत्र और परीक्षा से संबंधित पुस्तकें पढ़नी चाहिए।

Q. राजस्थान जूनियर असिस्टेंट और एलडीसी पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

जूनियर असिस्टेंट और एलडीसी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाता है।

Q. आरएसएमएसएसबी द्वारा निर्धारित एलडीसी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

इसके लिए आरएसएमएसएसबी द्वारा निर्धारित क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

Q. rajasthan clerk bharti 2026 के लिए कितने पदों की रिक्तियां जारी की गई हैं ?

क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए कुल 10,644 पदों की रिक्तियां जारी की गई हैं।

Q. राजस्थान RSSB Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन की तिथियां क्या हैं ?

राजस्थान एलडीसी आवेदन फॉर्म का आवेदन 2026 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं ।

Q. राजस्थान LDC भर्ती 2026 के बारे में ऑफिशियल अपडेट कहाँ से प्राप्त कर सकते हैं?

राजस्थान LDC भर्ती 2026 से संबंधित सभी ऑफिशियल अपडेट राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

निष्कर्ष

दोस्तों हम आशा करते हैं की आपको आज की Rajasthan RSSB Clerk Recruitment 2026, आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती योग्यता, परीक्षा तिथि और ऑनलाइन आवेदन ki ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और आपके लिए उपयोगी साबित होगी, यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर साझा करें। इस लेख को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द

Leave a Comment