Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना {2026}

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताने वाले हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना वर्ष 2021 में शुरू की गई थी, जो वर्तमान में प्रदेश के 75 जनपदों में 166 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से संचालित हो रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी छात्रों को सिविल सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एनडीए, सीडीएस, सीयूईटी जैसी प्रतियोगिताओं की निश्शुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है।

छात्रों को आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, साथ ही उन्हें पर्सनल मेंटरशिप, स्टडी मटीरियल, माक टेस्ट और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन की सुविधा भी दी जाती है। अब तक इस योजना से प्रदेश के करीब 87,000 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें से 1,100 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Kya Hai

छात्र-छात्राओं का सपना होता है कि वो सिविल सेवा परीक्षा दें, लेकिन वो आर्थिक तंगी के चलते महंगी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा पाते। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के जीवन में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के जरिए नई अलख जगाई है।

यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए डिजाइन की गई है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा पाते। लेकिन उन युवाओं अंदर IAS, IPS, डॉक्टर या इंजीनियर बनने का जज्बा होता है। योगी सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, UPPSC, JEE, NEET, NDA और CDS की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP

योजना का अवलोकन
योजना का नाममुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
आरंभ होने की तिथि16 फरवरी 2021
लाभार्थीआर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के मेधावी छात्र
योजना से लाभनिःशुल्क कोचिंग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिएनिःशुल्क ऑनलाइन स्टडी मटेरियलनिःशुल्क काउंसलिंग व गाइडेंस प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिएनिःशुल्क टैबलेट प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए
नोडल एजेंसीसमाज कल्याण विभाग, यू.पी
आवेदन का तरीकाऑनलाइन अभ्युदय के पोर्टल द्वारा 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में          

  • राज्य में इन छात्रों के लिए अच्छी प्रशिक्षण व्यवस्था से इन बच्चो को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
  • इससे इन बच्चो की प्रतिभाओं का विकास होगा और वे देश को आगे बढ़ाने में बेहतर भागीदार बनेंगे।
  • योजना के द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा (आए.ए.एस, आए.पी.एस , आए.एफ.एस),जे.ई.ई ,नीट, एन.डी.ए, सी.डी.एस अन्य सैन्य सेवा, अर्द्धसैनिक/केंद्रीय पुलिस बल, PO/S.S.C./B.Ed /T.E.T तथा अन्य प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जायेगा।
  • योजना में 500 से अधिक आईएएस अधिकारी, 450 से अधिक आईपीएस , 300 से अधिक आईएफएस और विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए इस योजना को तैयार किया गया है।
  • गरीब बच्चे जो मेधावी छात्र होने पर भी किसी परीक्षा की तैयारी, सुविधाओं की कमी के कारण नहीं कर पाते उन्हें इस योजना से लाभ मिलेगा।
  • योजना के अंतर्गत छात्रों के लिए फ्री कोचिंग, फ्री स्टडी मटेरियल एवं फ्री कॉउंसलिंग की सुविधा है।
  • उत्तरप्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (UPPAM) द्वारा इसे संचालित किया जायेगा।
  • योजना को दो स्तर पर लागू किया जायेगा – मंडल स्तर एवं जिला स्तर।
  • योजना को अभी मंडल स्तर पर शुरु किया गया है, साक्षात कक्षाओं का आयोजन मंडल स्तर पर चिन्हित भवनों में किया जायेगा ।
  • योजना पात्र UPSC इंटरव्यू परीक्षा में चयनित छात्रों को, उपाम अकादमी द्वारा इंटरव्यू  के लिए मॉक इंटरव्यू की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
  • योजना में छात्र इंटरैक्टिव मीटिंग, लाइव सत्र, पैनल चर्चा एवं वेबिनार में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर इनका लाभ ले सकते हैं।
  • निःशुल्क शिक्षा सामग्री, पर्सनल नोट्स प्राप्त करने की भी सुविधा दी गयी है।
  • कक्षाओं के टाइम टेबल की सूचना अभ्युदय की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी।
  • सभी छात्र जो कोचिंग के इच्छुक हो http://abhyuday.up.gov.in पर जाकर रेगिस्ट्ररशन करा सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जायेंगे।
  • छात्र चयनित परीक्षा के विषयो से जुडी किसी विशिष्ट विषय पर सत्र आयोजित करने के लिए अनुरोध भी कर सकते है।
  • छात्र को सत्र का मैसेज पाने के लिए मेलिंग सूची में शामिल होना होगा।
  • छात्रों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों  द्वारा पढ़ाया जायेगा।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत लाभ

  • मुफ्त कोचिंग और सामग्री: छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री मुफ्त में प्रदान की जाती है, जो ऑनलाइन उपलब्ध होती है।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट: योजना के तहत नए सेंटर्स विकसित किए जा रहे हैं, जो दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंच सुनिश्चित करते हैं।
  • कौशल विकास और रोजगार: योजना कौशल विकास पर जोर देती है, जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाती है और रोजगार के अवसर बढ़ाती है।
  • विशेषज्ञ मार्गदर्शन: IAS, IPS और PCS अधिकारी खुद छात्रों को गाइड करते हैं, जिससे व्यावहारिक ज्ञान मिलता है।
  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को विशेष अवसर दिए जाते हैं, ताकि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सेवाओं तक पहुंच सकें।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवशयक दस्तावेज

  • फोटोग्राफ
  • ईमेल आइडी
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • यह योजना उन छात्रों के लिए है जो UPSC, JEE, NEET या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन योजना सभी पात्र छात्रों के लिए खुली है।
  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन करने के लिए कुछ बुनियादी पात्रता निर्धारित हैं…
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा या विशिष्ट जाति/श्रेणी के आधार पर पात्रता अलग-अलग कंपोनेंट्स में भिन्न हो सकती है, लेकिन सामान्यतः यह युवाओं और महिलाओं को बढ़ावा देने पर फोकस करती है।

कुछ जिलों में मेरिट या स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर चयन होता है, जिसमें साप्ताहिक और मासिक परीक्षाएं शामिल हैं. योजना का फोकस उन पर है जो महंगी कोचिंग अफोर्ड नहीं कर सकते, जिससे गरीबी के चक्र को तोड़ने में मदद मिलती है।

You May Also Like❤️👇

Rani laxmi Bai Scooty Yojana

कौशल विकास मिशन योजना

Berojgari Bhatta Yojana

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्र अपना रजिस्ट्रेशन http://abhyuday.up.gov.in पर करवाये।
  • वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करे।
  • जिस परीक्षा की तैयारी करनी हो उसका चयन करे।
  • अपनी सारी जानकारी आवेदन फॉर्म में भरे।
  • आवेदन में भरी गयी जानकारी को सही से जाँच करके सबमिट करे।
  • आवेदन जमा होने पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा, इसे नोट कर लें आगे की जानकारी पाने के लिए।
  •  साक्षात कक्षाओं के लिए अभियर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
  • साक्षात कक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारिक व समय अभ्युदय के पोर्टल पर अपलोड की जायेगी।
  • साक्षात कक्षाओं के चयन परीक्षा का परिणाम अभ्युदय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा।
  • अभी केवल JEE, NEET, NDA और UPSC /UPPSC की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों का चयन किया जा रहा है।
  • आगे और भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराइ जाएगी।

निष्कर्ष

तो दोस्तों हम आशा करते हैं की Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आप इस योजना से सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो आप कमेन्ट के जरिये हमसे पूछ सकते हैं, हमें आपकी सहायता करने में ख़ुशी होगी धन्यवाद ।

Leave a Comment