CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 | छत्तीसगढ़ GDS वैकेंसी 1155 पदों भर्ती

नमस्कार दोस्तों आज के लेख में हम आपको CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026, छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले हैं। भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक 1155 पदों पर वैकेंसी जारी कर दी है, जिसमें 10वीं 12वीं पास महिला और पुरुष आवेदन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर सीजी जीडीएस ऑनलाइन फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले आवेदन पत्र, पात्रता मानदंड, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में सही से समझ लेना चाहिए।

CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026

CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026: Overview in Hindi

इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन पत्र 2026 भारत सरकार के डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण लिंक 31 जनवरी को जारी कर दिया है।

योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक इसके आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आगे बढ़ने से पहले आइये छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का संक्षिप्त विवरण देख लेते हैं:

विभाग का नामछत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल
पद का नामग्रामीण डाक सेवक
परीक्षा का प्रकारकेन्द्र सरकार स्तर
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
राज्य छत्तीसगढ़
आवेदन शुल्क100 रुपये
भाषाअंग्रेजी, हिंदी, क्षेत्रीय भाषाएं
इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन आरंभ31 जनवरी 2026
इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन पंजीकरण अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
डाकघर में भर्ती के लिए आवेदन तिथि2 से 16 फरवरी 2026
gds post office आवेदन सुधार विंडो18 से 19 फरवरी 2026
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट का प्रकाशन28 फरवरी 2026 से
नियुक्ति प्रक्रियामेरिट सूची
आधिकारिक साइटindiapostgdsonline.gov.in

छत्तीसगढ़ GDS वैकेंसी 2026 के लिए आयु सीमा

वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
अनुसूचित जनजाति18 वर्ष40 वर्ष
सामान्य18 वर्ष40 वर्ष
अनुसूचित जाति18 वर्ष40 वर्ष
ओबीसी18 वर्ष40 वर्ष

नोट: अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा गणित और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो। उमीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।

Cg Post Office Vacancy 2026 के ग्रामीण डाक सेवक की सैलरी

छत्तीसगढ़ GDS वैकेंसी 2026 के छत्तीसगढ़ प्रदेश पोस्टल सर्किल के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को भारतीय डाक विभाग द्वारा सातवां वेतनमान के आधार पर सैलरी दी जाएगी। जैसा की आप नीचे तालिका सूची में देख सकते हैं:

वेतनमानसातवां वेतनमान
ग्रेड पे12,000 रुपये से -29,380 रुपये तक
महंगाई भत्ता
मकान किराया भत्ता

CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 Eligibility Criteria

छत्तीसगढ़ GDS वैकेंसी 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवार विभाग द्वारा निर्धारित योग्यता एवं पात्रता (Chhattisgarh Cg post office vacancy 2026 apply online Eligibility Criteria) की विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर निर्धारित दिनांक तक अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ GDS वैकेंसी का योग्यता एवं पात्रता का विवरण हमने नीचे तालिका में दिया है

छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक 2026 भर्ती मुख्य बिंदुछत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक पात्रता मानदंड
आयु सीमा18- 40 वर्ष (आयु का निर्धारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार किया जाएगा)
शैक्षणिक योग्यताछत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए भारत सरकार/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों की पुष्टि करने वाला प्रमाण पत्र आवश्यक है।उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन करना चाहिए।
अन्य योग्यताकंप्यूटर का ज्ञान और साइकिलिंग का ज्ञान

छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार पंजीयन
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • पता प्रमाण
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • अन्य दस्तावेज़

छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 – आवेदन शुल्क

सामान्यओबीसीएससी / एसटी
100 /-100 /-100 /-

Cg Post Office Vacancy 2026 Apply Online

  1. सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे User Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी सभी जानकारी जैसे ई-मेल आईडी, नाम, मोबाइल नंबर आदि डालकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
  4. इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर द्वारा लॉग-इन करें और Apply Online आप्शन पर जाएँ।
  5. अब आवेदन फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  6. इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  7. अब आवेदन शुल्कका निर्धारित माध्यम से भुगतान करें।
  8. इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

नोट: अगर आपसे आवेदन के समय कोई गलती हो गई है, तो आप 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच सुधार विंडो का उपयोग कर सकते हैं।

CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026: Important links

Chhattisgarh Post Office Vacancy 2026: Direct online application link

निष्कर्ष

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की इस लेख में दी गयी CG Gramin Dak Sevak Recruitment 2026, छत्तीसगढ़ ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 ये जानकारी आपके लिए उपयोगी और मददगार साबित होगी, यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों को भी जरुर साझा करें और अगर आपके मन में इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल अथवा सुझाव हो तो हमें कमेन्ट के माध्यम से बता सकते हैं, इस लेख को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द

Also Read👇

CG Parivahan Constable Recruitment

CSPGCL Apprentice vacancy

CG Vyapam Vacancy 2026

CG Mandi Upnirikshak Vacancy

CG Vyapam Mandi Nirikshak Bharti

Leave a Comment