हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको Aadhaar Operator and Supervisor Vacancy 2026, आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 282 पदों पर भर्ती जारी की है, जिसके लिए आप CSC ई गवर्नेंस सर्विसेज (Aadhaar) की आधिकारिक वेबसाइट cscspv.in पर 31 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप के लिए बड़ी खुशखबरी है। CSC ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 282 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं को आवेदन का मौका दिया है।
खास बात यह है कि in पदों की नियुक्तियां जिला स्तर पर की जाएंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को जॉब मिलने की उम्मीद ज्यादा है। हमने इस पोस्ट में CSC Aadhaar Operator & Supervisor Vacancy ऑनलाइन आवेदन से जुडी सभी जानकारी आपके साथ विस्तार से शेयर की है।

Aadhaar Operator and Supervisor Vacancy 2026: Overview
| संस्था का नाम | CSC ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया (Aadhaar) |
| पद का नाम | पर्यवेक्षक/संचालक |
| पदों की संख्या | 282 (लगभग) |
| वेतन | संबंधित राज्य द्वारा अर्ध-कुशल श्रमशक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी |
| योग्यता | आईटीआई, 12वीं, 10वीं |
| आयु सीमा | 18 वर्ष या उससे अधिक आयु |
| ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि | 27-12-2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31-01-2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | cscspv.in |
Educational qualifications for CSC Aadhaar Operator & Supervisor vacancies
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान द्वारा 10वीं/12वीं की डिग्री के साथ ITI सर्टिफिकेट होना जरुरी है।
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- अधिकतम आयु सीमा की कोई सीमा नहीं दिया गया है
- आरक्षित वर्गों के लोगोको नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी
आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर वैकेंसी के लिए योग्यता
अगर आप Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपके पास नीचे दी हुई सभी योग्यतायें होनी चाहिए जो की निम्नलिखित हैं :
- उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे ऊपर होनी चाहिए।
- आवेदक के पास UIDAI द्वारा आधार सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत परीक्षण एवं प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कैसे होगी
इस Vacancy में चयन से पहले उम्मीदवारों को आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा देनी जरुरी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने पर संबंधित राज्य टीम को अनुमति का अनुरोध भेजा जाएगा, अनुमति मिलने के बाद उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद UIDAI LMS सर्टिफिकेशन भी आवश्क होगा। LMS आईडी और पासवर्ड बनने और स्वीकृत होने के बाद उम्मीदवार इसकी परीक्षा दे सकते हैं। निचे हमने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है:
- इसके लिए आप यहाँ पर दिए लिंक (https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action) के माध्यम से आधार सुपरवाइजर परीक्षा दे सकते हैं
- जब आप आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं, तो आपके राज्य टीम को एक प्राधिकरण अनुरोध भेजा जाता है, अनुरोध स्वीकार होने के बाद, आप इसकी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- एक बार आपका एलएमएस आईडी और पासवर्ड बन जाने और स्वीकृत हो जाने के बाद, आप आधार एलएमएस प्रमाणन परीक्षा दे सकते हैं। इसके बाद, आप इस लिंक (https://e-learning.uidai.gov.in) के माध्यम से एलएमएस प्रमाणन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे
- इस पद के लिए वीएलई आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद नीचे दिए गए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cscspv.in पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर जाने के बाद आप अपने राज्य से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्ट्रेशन कर के लॉगिन करें।
- फिर फॉर्म में दिए गए सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि निम्नलिखित हैं:
- निवास प्रमाण पत्र
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि
- शिक्षा से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Aadhaar Operator and Supervisor Vacancy 2026: वेतनमान
आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनके संबंधित राज्य में अर्ध-कुशल मैनपावर के लिए तय न्यूनतम वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतन की राशि राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| CSC Aadhaar Operator & Supervisor Vacancy Official Notification PDF | Click here |
| Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026 Apply Online | Click here |
| Join Telegram Channel | Click here |
Also Read👇
FAQs
Q. आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर वैकेंसी 2026 के लिए कितनी पदों पर भर्ती की जा रही है?
इसमें कुल 282 पदों पर भर्ती की जा रही है।
Q. आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आप CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q. Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
निष्कर्ष
दोस्तों हम आशा करते हैं की Aadhaar Operator and Supervisor Vacancy 2026, आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती ऑनलाइन आवेदन ki ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी, तो यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर साझा करें।
हमरा मकसद है जो लोग आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 के जॉब के लिए तैयारी कर रहे हैं औ इससे उनकी सहायता हो सके और वे इस Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment नौकरी में अपना योगदान दे पाए और उनका सपना भी पूरा हो पाए। इस लेख को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद। जय हिन्द